अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
किन वाहनों के लिए लोन देते हैं?
नए और पुराने दोपहिया, तिपहिया (इलेक्ट्रिक ऑटो सहित) और चारपहिया वाहन। मौजूदा ग्राहकों को टॉप-अप लोन।
कहाँ लोन देते हैं?
तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक।
आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन, डीलर के पास, हमारे एग्ज़िक्यूटिव से या WhatsApp 83330 00111 पर। OTP से मोबाइल की पुष्टि के बाद हमारे एग्ज़िक्यूटिव कॉल करेंगे।
कौन से कागज़ात चाहिए?
आधार और PAN; पता आधार से अलग हो तो पते का प्रमाण; EMI के लिए बैंक खाते का विवरण; ज़रूरत हो तो सह-आवेदक या गारंटर का KYC।
लोन पर कितना खर्च आएगा?
ब्याज (APR), प्रोसेसिंग फ़ीस, EMI और सभी शुल्क साइन करने से पहले मिलने वाली KFS में होते हैं। शुल्कों की सूची देखें।
EMI कैसे भरें?
NACH ऑटो-डेबिट से, या क्विक पे में मोबाइल और OTP से UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग द्वारा, या हमारे WhatsApp पेमेंट लिंक से। हमेशा रसीद लें। एग्ज़िक्यूटिव के निजी खाते में कभी भुगतान न करें।
देर से भुगतान करने पर?
EMI बाउंस होने पर हर बार Rs 500, और बकाया राशि पर हर महीने देरी शुल्क। शुल्कों की सूची देखें।
क्या लोन पहले बंद कर सकते हैं?
हाँ। बकाया मूलधन का 5%; वितरण के 6 महीने के अंदर बंद करने पर लोन राशि पर 6 महीने का ब्याज भी। सही राशि के लिए कस्टमर केयर से पूछें।
NOC कैसे मिलेगा?
लोन बंद होने के बाद लॉगिन करके NOC डाउनलोड करें। डुप्लिकेट NOC के लिए Rs 1,500।
एग्ज़िक्यूटिव असली है, कैसे जानें?
हर एग्ज़िक्यूटिव के पास QR कोड वाला SM Square डिजिटल ID होता है - स्कैन करें। हमारी एजेंसियाँ रिकवरी एजेंट पेज पर हैं।
शिकायत कैसे करें?
WhatsApp या कॉल 83330 00111, ऐप, या nodalofficer@smsquare.info पर ईमेल। तुरंत केस नंबर मिलता है। शिकायत निवारण देखें।
